फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हावी थी गुटबाजी, फिर भी खिला कमल

हावी थी गुटबाजी, फिर भी खिला कमल

Sat, 02 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हावी थी गुटबाजी, फिर भी खिला कमल
हावी थी गुटबाजी, फिर भी खिला कमल
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच नगर निगम चुनाव में आखिरकार कमल खिल गया। वोटों के ध्रुवीकरण ने भाजपा की नैय्या पार लगा दी। कांग्रेस थोड़ा और दम दिखाती तो कमल मुर्झा सकता था।
विधानसभा चुनाव से पूर्व ही भाजपा में गुटबाजी चल रही है। इसका नतीजा यह हुआ था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली भाजपा शहर सहारनपुर की सीट हार गई थी। इसके बाद भी भाजपा में घमासान मचा रहा। निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही नगर निगम सीट जीतना भाजपा के लिए चुनौती बन गया। टिकट ना मिलने से नाराज कई कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा भर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को भाजपा के बड़े नेताओं ने मना लिया, लेकिन नौ कार्यकर्ता चुनावी मैदान में डटे रहे। इन परिस्थितियों में भाजपा की मुश्किल बढ़ती चली गई। बागियों के तेवर से भाजपा हाईकमान परेशान रही। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण कई नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। ऐसे में नगर निगम सीट अगर हाथ से जाती है तो इसका असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता था। इसलिए प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सहारनपुर आकर भाजपाईयों को सुधरने की नसीहत दी थी। सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व विधायक राजीव गुंबर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा पहले भी खुद को कई बार साबित कर चुके हैं। नगर निगम चुनाव में भी सांसद ने मोर्चा संभालते हुए प्रत्याशी संजीव वालिया को मेयर पद का ताज पहनवाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से नहीं जीता है। बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस ने मुस्लिम इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कांग्रेस अगर हिंदू क्षेत्रों में थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन कर जाती तो भाजपा को झटका लग सकता था।
विज्ञापन

------------------------------------
संगठन में बदलाव होना तय
सहारनपुर। भाजपा ने भले ही नगर निगम चुनाव में परचम लहराया हो, लेकिन पार्टी में जनपद और महानगर स्तर पर बड़ा बदलाव होगा। पिछले दिनों सहारनपुर आए प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि जल्द बड़ा बाद बदलाव किया जाएगा। गुटबाजी को लेकर भाजपा हाईकमान गंभीर है। इसलिए कई पदाधिकारियों को पदों से हटना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
मुस्लिम इलाकों में भी पड़े भाजपा को वोट
सहारनपुर। नगर निगम के 70 वार्डों में छह वार्डों पर भाजपा ने पार्षद पद पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। यह सभी वार्ड मुस्लिम बाहूल्य क्षेत्र हैं। वार्ड 66 में भाजपा को 81, वार्ड 31 में 377, वार्ड 45 में 360, वार्ड 64 में 103, वार्ड 62 में 81 और वार्ड 54 में भी भाजपा को वोट मिले। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मुस्लिम बाहूल्य क्षेत्रों में भी भाजपा को वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed