फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25वीं तहसील स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित

25वीं तहसील स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित

Thu, 02 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
25वीं तहसील स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित
बेहट (सहारनपुर)। जनता इंटर कॉलेज बेहट में बुधवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में 25वीं तहसील स्तरीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न मुद्दों पर तैयार प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के तहसील समन्वयक ललित कुमार धीमान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं के संदर्भ में अपने विवेक एवं बुद्धि के माध्यम से उजागर कर उन्हें दूर करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल जनता इंटर कॉलेज बेहट, किसान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पानसर, जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज फतेहपुर कलां, भारतीय शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेहट, शिवपति बालिका इंटर कॉलेज बेहट, यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोहमजरा, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज ताल्हापुर, राजकीय हाईस्कूल तोता टांड़ा, राजकीय हाईस्कूल बडेढ़ी घोघू आदि तहसील क्षेत्र के समस्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण, पेयजल समस्या, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, अग्निकांड, दिव्यांगों के लिए सुगमता विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार कर उनका प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट का अवलोकन करने वाले निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. रेणू, सुभाष चंद सागर, डॉ. सुनील कुमार द्वारा घोषित परिणाम में जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल तोता टांड़ा, जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज फतेहपुर कलां, राजकीय हाईस्कूल बडेढी घोघू एवं जनता इंटर कॉलेज बेहट के चार प्रोजेक्ट चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन अरुण कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मुकेश कुमार, विजय मित्तल, भोपाल सिंह पुंडीर, मुन्नालाल, शालिनी पांडेय, सुरभि बंसल, सचिन कश्यप, योगेश त्रिपाठी, रविंद्र रूहेला, विजेयता शर्मा, दीपिका, रेखा, हर्ष धीमान, जिनेंद्र गुप्ता, कलम सिंह, मुकेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद शर्मा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed