{"_id":"59cbfa684f1c1b7a548b4b1f","slug":"111506540136-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते कैंटर में आग से लाखों का माल स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते कैंटर में आग से लाखों का माल स्वाहा
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। मंगलवार रात चलते कैंटर में आग लगने से करीब 16 लाख रुपये मूल्य का सामान जल कर बरबाद हो गया। सूचना के बाद भगवानपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मंगलवार की सुबह दस बजे एक कैंटर जालंधर से परचून, पाइप, टंकी का सामान और नट बोल्ट आदि भर कर ऋषिकेश के लिए चला था। रात करीब 12 बजे जब वह बिहारीगढ़ और बुग्गवाला थाना क्षेत्रों की सीमा पर मौजूद नौदरा पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसमें आग लग गई। उसके पीछे चल रहे दूसरे वाहन के चालक ने उसे रुकवा कर बताया कि उसकी गाड़ी में पीछे आग लग रही है। कैंटर रोक कर चालक ने देखा तो पीछे आग तेज हो चुकी थी। इसके बाद थाना बिहारीगढ़ और बुग्गावाला पुलिस को खबर की गई। आनन फानन में भगवानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। उसने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक जम्मू निवासी दर्शन लाल ने बताया कि गाड़ी में करीब 16 लाख रुपये मूल्य का माल भरा था जो जल कर बरबाद हो गया।