{"_id":"59badc784f1c1b88688b499d","slug":"111505418360-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने बैंगलूर की पत्रकार गौरी लंकेश एवं गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा दो के छात्र प्रदुमन की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाली। इस दौरान इन दोनों घटनाओं को सभ्य समाज के माथे पर कलंक बताया।
भीम आर्मी के रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की देर शाम कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कसबे में इकट्ठा हुए। वहां से उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश और छात्र प्रदुमन की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। रोहित राज गौतम ने कहा कि गौरी लंकेश एक निडर व देशभक्त पत्रकार थी जिसकी असामाजिक तत्वों ने हत्या कर लोकतंत्र पर हमला किया है। साथ ही गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के मासूम छात्र प्रदुमन की हत्या सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। उन्होंने दोनों घटनाओं में शामिल हत्यारोपियों का का पता लगा कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण पर जातिगत व राजनीतिक ईर्ष्या के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से रासुका लगाना भी लोकतंत्र एवं संविधान का अपमान है। कैंडल मार्च में पूनम रानी, सचिन खैरसाल, अंजू, चांदनी, काजल, सपना, तनु, कमलेश देवी, बबली, उषा, सुनीता, नितिन, सोनम आदि रहे।