{"_id":"59bada984f1c1b91688b4a4a","slug":"111505417880-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला स्थलों के पास सफाई को गंभीर नहीं निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला स्थलों के पास सफाई को गंभीर नहीं निगम
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला स्थलों के पास सफाई को गंभीर नहीं निगम
सहारनपुर। शहर में श्री रामलीला मंचन के लिए जगह-जगह स्टेज सज गए हैं। मगर रामलीला स्थलों के आसपास फैली गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निगम साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। गंदगी से पैदा होने वाली मच्छरों की फौज दर्शकों को परेशान करेगी और संक्रामक बीमारियाें का भी खतरा बना रहेगा।
इन दिनों मच्छरों के कारण लोग मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे जानलेवा बुखार की चपेट में आ रहे हैं। एक तरफ तो स्वास्थ्य विभाग मच्छरों को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर जुर्माना भी लगाया गया। मगर नगर निगम मच्छरों को खत्म करने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। सिर्फ वीआईपी इलाकों में ही फागिंग कराई जा रही है।
उधर, शहर में श्री रामलीला मंचन के लिए गांधी पार्क, जुबली पार्क, माल गोदाम रोड स्थित रेलवे क्लब, गोविंनगर, टी-2 कॉलोनी, हकीकतनगर, लेबर कॉलोनी, प्राचीन श्री रामलीला बेहट अड्डा, नुमाइशकैंप सहित कई जगहों पर स्टेज सज चुके हैं। कई जगहों पर गुरुवार और कई जगहों पर शुक्रवार रात श्री सुंदर कांड पाठ के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। इन जगहों पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटेगी। उन्हें गंदगी के कारण मच्छरों से परेशान होना पड़ेगा। पिछले दिनों रामलीला कमेटियों की ओर से साफ-सफाई और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई थी। इस मामले में नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से फागिंग कराई जा रही है।