फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डबल ग्रुप में सप्लाई की अड़चन समाप्त

डबल ग्रुप में सप्लाई की अड़चन समाप्त

Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
डबल ग्रुप में सप्लाई की अड़चन समाप्त
गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह बिजली घर को विद्युत सप्लाई के लिए खींची जा रही विद्युत लाइन में बाधक बनी अड़चन खत्म हो गई है। अब अतिशीघ्र इस लाइन के चालू होने से गंगोह क्षेत्र को डबल ग्रुप में भरपूर बिजली मिल सकेगी। विधायक प्रदीप चौधरी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए वादों पर अमल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि नानौता बिजलीघर से गंगोह बिजलीघर को डबल ग्रुप सप्लाई में आ रही बाधाओं को किसानों से वार्ता उपरांत दूर करा दिया गया है। बता दें कि उक्त लाइन के लिए कुछ किसानों द्वारा खंभे लगाने में विरोध जताया जा रहा था। इससे काम लंबित पड़ा था। विधायक के अनुसार उक्त अड़चन को दूर कर दिया गया है। अतिशीघ्र गंगोह क्षेत्र की जनता को डबल ग्रुप में विद्युत सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। विधायक ने यह भी बताया कि गंगोह विधानसभा क्षेत्र में सनौली से कुंडाकलां और दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर चौरा एवं भाबसा से तीतरों तक 33 किमी सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास हो चुका है। इसके अलावा विधायक ने यमुना पुल के लिए धनराशि आवंटित होने, गंगोह में तहसील एवं पार्क बनवाने, क्षेत्र में नहर निकलवाने, दूरगामी रोडवेज बसों के संचालन कराने और सरकारी अस्पताल में भी तमाम जरूरत का सामान, उपकरण और स्टाफ को पूरा कराने के लिए प्रयासरत रहने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऋण माफी को लेकर तमाम विरोधी पार्टियां अनाप शनाप बयानबाजी कर रही थी। जिसके प्रमाणपत्र जारी होने का काम शुरू किया जा चुका है। उन्हों बताया कि जनपद के डेढ़ लाख से ज्यादा किसान ऋण माफी की श्रेणी में आएंगे। गौरव गर्ग, पप्पू रादौर, श्याम सिंह पंवार, नाथीराम, सुशील धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed