{"_id":"59ada6f34f1c1b746a8b4a5d","slug":"111504552691-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्राहू में विकास कार्यों से प्रेरणा लें ग्राम प्रधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्राहू में विकास कार्यों से प्रेरणा लें ग्राम प्रधान : डीएम
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने सोमवार को ग्राम उग्राहू के प्राथमिक विद्यालय और गागलहेड़ी के राजकीय कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल किए। न बता पाने पर जवाब भी दिए। ग्राम उग्राहू के प्राथमिक स्कूल में कराए गए विकास कार्यों के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान की प्रशंसा की।
सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान राजबाला के आग्रह पर ग्राम उग्राहू में पहुंचे जिला अधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधान द्वारा कराए गए विकास को सराहते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक गांव के प्रधानों को शिक्षा के प्रति ऐसे ही प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना चाहिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय को देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे प्राइवेट स्कूल हो। उन्होंने विद्यालय में कराए गए विकास के लिए ग्राम प्रधान को बधाई दी। काफी देर तक बच्चों को पढ़ाया भी।
इसके बाद डीएम गागलहेड़ी के राजकीय कन्या इंटर कॉजेल पहुंचे। वहां उन्होंने अधूरी पड़ी इमारत का निरीक्षण किया। स्कूल के शौचालय, रसोई, लैब तथा कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों को और अधिक मेहनत करने को कहा। छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य शीतल ने डीएम को लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर कालेज की चारदीवारी, कालेज के बाहर भरा गंदा पानी की निकासी आदि समस्याओं से अवगत कराया। इस पर डीएम ने जल्द ही समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण प्रताप राणा आदि रहे।