{"_id":"59ac55914f1c1b43738b4e5e","slug":"111504466321-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति के गुणगान पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति के गुणगान पर झूमे श्रद्धालु
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति के गुणगान पर झूमे श्रद्धालु
गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह में गणेश महोत्सव के तहत श्री गणेश के गुणगान से नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन गणपति बप्पा मोरया की धुनों पर झूमते रहे। राम बाग स्थित रामतीर्थ कालोनी में अंकित ऐरन के आवास पर प्रतिदिन श्रद्धाभाव से भजनों के माध्यम से गजानन का गुणगान करते रहे। गणपति बप्पा का गुणगान करने वालों में प्रेमलता, स्वाति ऐरन, राजेश शर्मा, राधिका गुप्ता, दीपा नामदेव, बबली सिंघल, पूजा, सुमन, हर्षा, अन्नू गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, प्रियंका, रजनी नामदेव, स्वीटी गर्ग, अंशिका, मोनिका, मधु सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है।
इसके अलावा कालोनी निवासी शेखर मितल एवं मनोज पप्पन, सनातन धर्मसभा मंदिर के समीप विनोद बंसल, कानूनगोयान निवासी सुरेश गुप्ता सहित नगर के आधा दर्जन से ज्यादा परिवारों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गुंजायमान हो रहे हैं। गणपति बप्पा की घरों में प्रतिष्ठापित प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य सोमवार चार सितंबर से शुरू होगा। प्रतिमाओं को विधि विधान से नाचते गाते श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तु जल्दी आ के नारों के साथ पवित्र नदियों गंगा यमुना संगम पर विसर्जन के लिए ले जाएंगे।