{"_id":"59ac55764f1c1bed278b5051","slug":"111504466294-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का कनेक्शन काटने से पहले नोटिस भेजे पावर कार्पोरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का कनेक्शन काटने से पहले नोटिस भेजे पावर कार्पोरेशन
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का कनेक्शन काटने से पहले नोटिस भेजे पावर कार्पोरेशन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू की बैठक में बकाया बिल होने पर कनेक्शन काटने से पहले किसानों को नोटिस दिए जाने की मांग पावर कार्पोरेशन अफसरों से की गई।
जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर सिंह के निवास पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी पड़ी है। बिजली अधिकारी बकाया होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के किसानों के बिजली कनेक्शन काटने का काम करते हैं जो गलत है। ब्लाक अध्यक्ष बबली कांबोज ने बैंकों में दलालों का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। चेताया कि यदि बैंकों से दलाली प्रथा खत्म नहीं की गई तो किसान गेट पर तालाबंदी को बाध्य होंगे। नगर अध्यक्ष बिहारीगढ़ अशोक कांबोज ने कसबे में बरसाती पानी के निकलने की व्यवस्था नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए जल निकासी कराने की मांग की। अजय कांबोज ने ऋण माफी योजना को ईमानदारी से क्रियान्वित कराने की मांग रखी।
बैठक में राजेश कांबोज, चौ सोहनवीर, बिरमपाल, अनीस गौड़, अरविंद कुमार कांबोज, श्याम सिंह, इसम लाल प्रधान, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।