{"_id":"599734f14f1c1b2a5f8b4c7f","slug":"111503081713-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री से मिले बीटीसी अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री से मिले बीटीसी अभ्यर्थी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल से मिलकर नियुक्ति दिलाने की मांग की। प्रशिक्षु हिमांशु, शांतनु, प्रवीन सैनी, गौरव और अंशुल ने मंत्री को बताया कि शासन ने 15 दिसंबर 2016 को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 12,460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश जारी किया था। काउंसिलिंग कराई जा चुकी है, मगर नियुक्ति पत्र जारी होने बाकी हैं। बताया कि नियुक्ति पत्र दिलाने की बजाय वर्तमान सरकार ने 12,460 सहायक अध्यापकों की भर्ती पर 23 मार्च 2017 से रोक लगा दी गई है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को झटका लगा है। उन्होंने सरकार द्वारा भर्ती पर लगाई गई रोक हटवाने की मांग मंत्री से की। मिलने वालों में प्रीति, रेनू, प्रियंका, प्रिया, मोनिका, बुलबुल, प्रीति शर्मा, संगीता, शालू, आंचल, गौरव, अमन आदि रहे।
मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। चिट्ठी में शिक्षक पद की योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति कर शिक्षक बनाने, राजकीय कर्मचारियों के समान उपार्जिक अवकाश का नकदीकरण और सेवानिवृत्ति का प्रावधान करने, चिकित्सा सुविधा देने, प्रबंध समिति में भागीदारी देने समेत अनेक मांगों का जिक्र किया गया है।