फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारिक संगठनों ने किया भारत बंद का समर्थन

व्यापारिक संगठनों ने किया भारत बंद का समर्थन

Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
व्यापारिक संगठनों ने किया भारत बंद का समर्थन
व्यापारिक संगठनों ने किया बंद का समर्थन
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी में खामियों के विरोध में आहूत भारत बंद का ूर्ण समर्थन करते हुए सहारनपुर बंद की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रेलवे रोड पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि करीब ढाई वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने जब एक सरल पारदर्शी और कम दरों वाली एकल कर व्यवस्था लगाने की घोषणा की थी। तब भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इसका स्वागत किया था। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को बुलाकर जीएसटी की वर्कशॉप भी आयोजित की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब जिस जीएसटी को लागू करने की बात कर रही है, वह व्यापार और व्यापारियों के खिलाफ है। इसके विरोध में व्यापारी 30 जून को एक दिन कासांकेतिक बंद रखेंगे। रामराजीव सिंघल, सरदार राजपाल सिंह, संजय भसीन, यशपाल मैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, रमेश अनेजा, मेजर एस.के.सूरी, अवनीश गर्ग, रमेश डाबर आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल की हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश गोयल और महानगर अध्यक्ष रोहित घई ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के आह्वान पर 30 जून को व्यापारी बंद रख व्यापारी एकता का परिचय देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से जीएसटी में व्याप्त खामियों को दूर करने का आह्वान किया। सुभाष सिंघल, मतीश्वर चांदना, सरदार सुरेंद्र सिंह, राजेश गुलाटी, आशू निरंकारी, पंकज कर्णवाल, योगेश गोयल, आशू गांधी, सचिन मैत्रे, संजीव गक्खड, नवनीत गोयल, प्रदीप सिंघल, संदीप ठकराल, प्रीतम कपूर, सुनील शर्मा, नीरज अरोडा, अनिल धारिया, अंकित जाटव, मयंक, सलीम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed