{"_id":"632df5aa4668270fd91567a3","slug":"11-departments-together-will-prevent-diseases-saharanpur-news-mrt6065812169","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 विभाग मिलकर करेंगे बीमारियों की रोकथाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 विभाग मिलकर करेंगे बीमारियों की रोकथाम
विज्ञापन
सहारनपुर। संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण और सात अक्तूबर से दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग का 11 विभाग मिलकर सहयोग करेंगे। अभियान की सफलता के लिए विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।
जनपद में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। बारिश होने से संक्रामक रोग जैसे वायरल बुखार, टायफाइड, मलेरिया, टीबी आदि फैलने की आशंका बन गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इस मौसम में बीमारियों की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जाएगा। इस माह के तहत लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा, साथ ही सात अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान भी चलेगा।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार कर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराकर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन विभागों का लेंगे सहयोग
स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, नगर निगम, ग्राम पंचायतें, कृषि, पशु चिकित्सा, उद्यान विभाग, समाज कल्याण और बाल विकास पुष्टाहार सहित 11 विभाग का सहयोग लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल है।
विभागों की जिम्मेदारी तय
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह को लेकर अंतर विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर उनकी जिम्मेदारी तय की। जिलाधिकारी ने कहा कि वे इस अभियान में विशेष रुचि लेकर सफल बनाएं। सभी विभाग अपनी कार्य योजना बनाकर समय पर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं।