{"_id":"62b74b21f1a5a51f48362ebf","slug":"11-arrested-with-narcotics-and-illegal-weapons-saharanpur-news-mrt5943257133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के साथ 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के साथ 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अभियान चलाकर नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। देहात कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ गांव हबीबगढ़ से पैगाम निवासी गांव हबीबगढ़ को 10 ग्राम स्मैक और एक छुरी के साथ पकड़ा। इसी तरह कलीम निवासी गांव मोहम्मद कुरैशियान को 150 ग्राम चरस और छुरी के साथ पकड़ा है। साथ ही समीर निवासी चंद्र विहार कॉलोनी को एक छुरी के साथ पकड़ा। जबकि सरवर निवासी गांव मानकमऊ व मोहम्मद रियाजुल निवासी हाकिमशाह कॉलोनी को 20 ग्राम चरस और दो छुरी के साथ, रोहित कुमार निवासी गुरुद्वारा रोड, मुरसलीन निवासी गांव कोलागढ़ को 10 बोतल शराब, तालिब निवासी मोहल्ला काजी को एक छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
इनके अलावा देहात कोतवाली पुलिस ने अनुज निवासी हरबटपुर विकासनगर उत्तराखंड को एक चाकू व अंकित निवासी गांव बहेड़ी को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
एक को किया जिला बदर
सहारनपुर। आपराधिक मामलों में लिप्त सनव्वर निवासी गांव तिघरी कोतवाली देवबंद को को गुंडा एक्ट में दोषी पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अर्चना द्विवेदी ने छह माह के लिए जिला बदर किया। संवाद