फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10832 employees will take charge of voting in the district

Saharanpur News: जनपद में 10832 कर्मचारी संभालेंगे मतदान की कमान

Mon, 25 Mar 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
10832 employees will take charge of voting in the district
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ईवीएम के रेंडमाइजेशन के साथ ही मतदान कर्मियों का कार्य चल रहा है। जनपद के 2708 मतदेय स्थलों 10832 कार्मिक मतदान की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

जनपद में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर लोकसभा सीट में शामिल हैं। जबकि जिले की नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीटें कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन सातों विधानसभा क्षेत्रों में 1303 मतदान केंद्र और 2708 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 749 संवेदनशील और 192 अति संवेदनशील मतदेय स्थल है। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद को 22 जोन और 219 सेक्टर में बांटा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर चार कार्मिक मतदान कराने की कमान संभालेंगे। इनमें से एक पीठासीन और तीन मतदान अधिकारी होंगे। इस हिसाब में मतदान के लिए जनपद में 10832 कर्मचारी की डयूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में मतदान कराने वाले कर्मचारी विधानसभा वार
विधानसभा मतदेय स्थल कर्मचारी
बेहट 397 1588
नकुड़ 386 1544
सहारनपुर नगर 454 1816
सहारनपुर देहात 379 1516
देवबंद 365 1460
रामपुर मनिहारान 331 1324
गंगोह 396 1584
योग 2708 10832
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed