फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1060 kg sweets worth Rs 1.75 lakh seized

Saharanpur News: 1.75 लाख की 1060 किलो मिठाई जब्त

Fri, 17 Oct 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
1060 kg sweets worth Rs 1.75 lakh seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर रात गागलहेड़ी, शहर और फतेहपुर में छापा मारकर 1.75 लाख की 1060 किलो मिठाई जब्त की। रिफाइंड मिलाकर मिठाई तैयार की गई थी। मिठाई को गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया। 10 नमूने जांच के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम पुलिस के साथ गागलहेड़ी के गांव बेरीजमा पहुंची। यहां अरशद के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां से 100 किलो लड्डू , 105 किलो मिल्क केक, 100 किलो बर्फी और 600 किलो छेना मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि मिठाइयों में मिलावट कर तैयार की गई थी। पता चला कि मिठाइयों में रिफाइंड, मिल्क पाउडर से तैयार किया गया था।
विज्ञापन

देवबंद रोड फतेहपुर गांव में शिवम के यहां से 11 हजार रुपये का 55 किलो मिलावटी मावा जब्त किया। पीर वाली गली में शाहनवाज की दुकान से बर्फी, मिल्क केक और डोडा बर्फी के नमूने लिए गए। बची हुई 100 किलो संक्रमित मिठाइयां मौके पर नष्ट की गईं, जिनकी कीमत करीब 23 हजार रुपये थी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, जवाहर लाल, महेश कुमार, अमित गौतम, अश्वनी कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed