{"_id":"5c95226fbdec2213e272f0b9","slug":"101553277551-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में किताबों से खाली मिले बच्चों के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में किताबों से खाली मिले बच्चों के बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। समाज विकास अनुसंधान सभा ने परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सर्वे कर वहां के हालातों का जायजा लिया। कई स्कूलों में बच्चों के बैग किताबों से खाली मिले। खामियों को इकट्ठा कर सभा पदाधिकारी शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय से मिले और खामियां दूर कराने की मांग की।
डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे सभा के अध्यक्ष भगवानदास मंजीत ने बताया कि उनका संगठन समाज हित में कार्य करता है। अब से पहले संगठन सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने, समाज में जन जागरूकता लाने जैसे कदम उठाता रहा है। चूंकि शिक्षा मनुष्य की बुनियादी जरूरतों में से एक है। ऐसे में सभा ने परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सर्वे कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। सभा पदाधिकारियों ने जनपद के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में जाकर वहां शिक्षकों और पंजीकृत बच्चों की संख्या, बच्चों के पास उपलब्ध किताबें आदि को देखा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बच्चों के पास पूरी किताबें नहीं हैं। कई स्कूलों में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 40 फीसदी भी बच्चे उपस्थित नहीं मिले। बच्चों के ज्ञान का स्तर भी निम्न पाया गया है। कई स्कूलों में साफ-सफाई भी ठीक नहीं मिली है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुधार कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जनक सिंह, मनीष कुमार, मितल कुमार आदि शामिल रहे।