{"_id":"5c7ec414bdec22142c5c9d37","slug":"101551811604-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने सील किए तीन अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने सील किए तीन अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को तीन अवैध निर्माणों को सील किया, जिनमें व्यावसायिक और रिहायशी भवन शामिल रहे। यह भवन अंबाला रोड और गंगोह रोड पर बनाए गए थे। सील की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी प्राधिकरण की टीम के साथ रहा।
प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि अंबाला रोड पर मेघ छप्पर के पास ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक महिला के द्वारा 250 वर्ग मीटर में तीन कमरों, बरामदा, किचन और टॉयलेट का निर्माण किया गया है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान भवन स्वामी स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सका। ऐसे में भवन को सील करने का निर्णय लिया गया था, जिसे मंगलवार को सील किया गया। गंगोह रोड पर ही इस्लामनगर को जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा भूतल पर एक दुकान का निर्माण किया गया है। स्थलीय निरीक्षण पर कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। उक्त निर्माण को भी मंगलवार को सील किया गया। इसके अलावा गंगोह रोड पर ही मदरसे के सामने एक व्यक्ति द्वारा भूतल पर तीन दुकानों का निर्माण किया है। स्थलीय निरीक्षण में भवन स्वामी स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा पाया था। उक्त निर्माण को भी मंगलवार को सील करने की कार्रवाई की गई है। सील करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी साथ रहा।
नखाशा बाजार में निर्माण सील
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को नखाशा बाजार में भी एक अवैध निर्माण सील किया। कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा नखाशा बाजार के खानीबाग मोहल्ले में भूतल पर आरसीसी कॉलम और बीम लगाकर निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मानचित्र मांगा तो नहीं दिखाया गया। निर्माण को सील करने के लिए मंगलवार पांच मार्च का दिन तय किया गया था। निर्धारित तिथि पर प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को सील किया।