फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस

अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस
अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में कच्ची शराब बिकने की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने छह ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं। ग्राम प्रधानों ने एक सप्ताह में जवाब नहीं दिया तो पंचायती राज अधिनियम के तहत तीन सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि विकासखंड रामपुर मनिहारान के गांव सांवतखेड़ी, मुंडीखेड़ी, दलहेड़ी झबीरण, तल्हेड़ी खुर्द, महमूदपुर, सुनहैटी खड़खड़ी में कुछ लोगों को द्वारा अवैैध रूप से शराब तैयार की जा रही है। जहरीली शराब पीने के कारण सहारनपुर में कई लोगों की मौत हो चुुकी है। पंचायती राज अधिनियम में प्रावधान है कि इस तरह की गतिविधि की जानकारी ग्राम प्रधान को प्रशासन को देनी होगी। मगर, ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह में प्रधानों ने जवाब नहीं दिया तो अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों में तीन सदस्य समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed