फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जवानों की शहादत पर छलका दर्द

जवानों की शहादत पर छलका दर्द

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जवानों की शहादत पर छलका दर्द
बड़गांव (सहारनपुर)। वर्ष 2017 में 21 जुलाई को क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी किसान जसबीर सिंह का बेटा जयद्रथ जम्मू के राजौरी सेक्टर की सुंदरबनी पोस्ट पर पाक सेना की तरफ से अचानक हुई गोलीबारी का जवाब देते हुए शहीद हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाले आतंकी हमले की खबर के बाद से शहीद जयद्रथ सिंह के पिता की आंखों के सामने एक बार फिर अपने बेटे की शहादत की याद ताजा हो गई। आंखों के आंसुओं को छिपाते हुए जसबीर सिंह ने कहा कि बार्डर पर आखिर देश के नौजवान इस तरह कब तक शहीद होते रहेंगे। हम अपनी मातृ भूमि की रक्षा की खातिर अपने जवान बेटों को सेनाओं में क्या इसलिए ही भेजते हैं। न जाने कितनी माताओं के लाल देश की रक्षा में इस तरह शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब उचित समय आ गया है माताओं के इन लाल की शहादतों का बदला लेने को भारत सरकार को हर हाल में पाक को करारा जवाब देना चाहिए। कहा कि उन्हें अपने बेटे जयद्रथ की शहादत पर गर्व है कि वह भारत माता की रक्षा के लिए शहीद हुआ है। शहीद जयद्रथ के पिता जसबीर सिंह का कहना है कि उनका दूसरा बेटा अर्जुन भी सेना में देश रक्षा के लिए जम्मू में ही तैनात है। वहीं, शहीद जयद्रथ के तीसरे भाई रामकरण का कहना है उनका भाई देश की रक्षा करते हुए कुर्बान हुआ। भारत सरकार आतंकवाद और आतंकवाद को पनाह देने वाले पाक को अब शीघ्र सबक सिखायें। तभी मेरे भाई और देश की खातिर जान देने वाले वीर शहीदों का बदला पूरा होगा। नहीं तो न जाने कितने भारत मां के सपूत ऐसे ही शहीद होते रहेंगे। भगवानपुर निवासी कानसिंह राणा, जसबीर सिंह, शिवकुमार, विपिन कुमार, प्रदीप सिंह आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत सरकार को अब हरहाल में पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed