{"_id":"5c670461bdec2259c53e17bb","slug":"101550255201-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से सुरक्षा मांगने पहुंचा युगल -MUZAFFARNAGAR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से सुरक्षा मांगने पहुंचा युगल -MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। दूसरे समुदाय की युवती ने शामली जनपद के एक गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह कर लिया। परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर उन्हें खतरा पैदा हो गया, जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा मांगी। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में ननौता थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
मालूम चला है कि युवती ननौता क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसका प्रेम प्रसंग शामली जनपद के रहने वाले युवक से हो गया। कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली। वहीं, शुक्रवार को डायल 100 पुलिस उन दोनों को साथ लेकर सदर कोतवाली पहुंची। वहां दोनों ने बताया कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों अलग अलग समुदाय से हैं, जिस कारण परिवार के लोगों को शादी पर ऐतराज है। सदर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस बारे में नानौता थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। नानौता पुलिस मामले की जांच करेगी। यदि नानौता थाने पर इस संबंध में पूर्व में कोई रिपोर्ट दर्ज हुई है, तो वहीं से विवेचना होगी। उन्होंने बताया कि युवक-युवती अपनी शादी के संबंध में कागजात भी दिखा रहे हैं।