{"_id":"5bd3625ebdec2269556a9ae8","slug":"101540579934-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए दो परीक्षार्थी सड़क दुघर्टना में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए दो परीक्षार्थी सड़क दुघर्टना में घायल
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली से पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो परीक्षार्थी सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दिल्ली के शाहदरा निवासी राकेश पुत्र चंद्रप्रकाश और बादल पुत्र किशन कुमार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बाइक से मेरठ पहुंचे। यहां पहले राकेश ने पेपर दिया। जिसके बाद दोनों बाइक से सहारनपुर जा रहे थे। शुक्रवार को बादल को भर्ती के लिए परीक्षा देनी थी। रात्रि जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्थित नवीन मंडी स्थल के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड बहुत तेज होने के कारण टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि उन्होंने न तो हेलमेट पहने था और उनकी बाइक की हेडलाइट भी खराब थी। जिसके बाद सरकारी अस्पताल की 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस कर्मी उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, देवबंद से घर लौट रहा बाबूपुर नगली गांव निवासी बाबूराम बाइक की टक्कर से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।