{"_id":"5ba695ae867a5501332a65c9","slug":"101537643950-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों पर झूमे जैन समाज के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों पर झूमे जैन समाज के श्रद्धालु
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजनों पर झूमे जैन समाज के श्रद्धालु
नकुड़। दशलक्षण पर्व की श्रृंखला में श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन मिलन द्वारा खुल जा सिम-सिम प्रतियोगिता में भजन, भक्तांबर स्तोत्र, चालीसा, बारह भावना, जिनवाणी स्तुति सुनाकर प्रतियोगियों ने मौजूद श्रद्धालुओं को असीम आनंद प्राप्ति का संदेश दिया।
जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि जैन मिलन की ओर से दशलक्षण पर्व पर जैन धर्म से संबंधित विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रात में खुल जा सिम-सिम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए। जैन मिलन द्वारा निकाले गए लकी ड्रा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिए गए। जैन मिलन सदस्य पंकज जैन और राजेश जैन राजू ने बताया कि जैन मिलन द्वारा बंपर ड्रॉ आगामी अनंत चतुर्दशी के दिन निकाला जाएगा। शनिवार रात जैन मिलन महिला की ओर से सांस्क्रतिक कार्यक्रम वर्षा जैन के निर्देशन में होंगे। कार्यक्रम में शालू जैन, राखी जैन, दीपिका जैन, सरिता जैन, नीलम जैन, इंदु जैन, कुसुम जैन, निशा जैन, अनिता जैन, पीयूष जैन, संदीप जैन, राजेश जैन, विवेक जैन, विकास जैन, प्रीतम प्रसाद जैन, संयम जैन, अनमोल जैन, संगम जैन, वर्धन जैन, मानस जैन, दक्ष जैन, वर्षा जैन, शिप्रा जैन आदि का सहयोग रहा।