{"_id":"5b99569d867a557fe11216f1","slug":"101536775837-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव से किया छड़ियों का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव से किया छड़ियों का पूजन
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गांधी कालोनी स्थित शिव मंदिर में श्री जाहरवीर गोगा की छड़ियों का सामूहिक पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तिमय नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बैंडबाजों के साथ दो छड़ियों को धोबीघाट से शोभायात्रा के रूप में गऊशाला रोड, अरबी मदरसा चौक से बाबा लाल दास रोड होते हुए गांधी कालोनी शिव मंदिर पर लाया गया। इस दौरान जमकर हुई आतिशबाजी आकर्षण केंद्र बनी रही। मार्ग में कई स्थानों पर महिलाओं ने अपने घरों के बाहर छड़ियों का पूजन भी किया। मंदिर प्रांगण में छड़ियों का सामूहिक पूजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नृत्य मंडली के कलाकारों ने प्रस्तुतियों देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों का अघोरी नृत्य काफी पंसद किया गया, जिसमें भगवान शिव अघोरियों के साथ नृत्य करते हैं। शुभम शर्मा, चिराग गर्ग, अनुज चौहान, शुभम मित्तल, सक्षम अग्रवाल, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।