फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने गन्ना समिति में धरना दिया

किसानों ने गन्ना समिति में धरना दिया

Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना समिति में धरना दिया
किसानों ने गन्ना समिति में धरना दिया
विज्ञापन

देवबंद। प्रदेश सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान संगठन ने सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में सांकेतिक धरना दिया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

भारतीय किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजू राणा ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। किसान के पास बच्चों की स्कूल फीस भरने का भी पैसा नहीं है। ऊपर से बढ़ती महंगाई के कारण किसान और मजदूर बेहाल हैं। डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने का असर समाज के प्रत्येक वर्ग पर पड़ा है। किसान और मजदूरों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने सरकार से बकाया गन्ना मूल्य का बयाज सहित शीघ्र भुगतान कराने, चीनी मिलों में 10 अक्तूबर से पेराई सत्र आरंभ कराने तथा गन्ना मूल्य 500 रूपये कुंतल घोषित करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में शंकर राणा, जिलाध्यक्ष अजब सिंह, अमर सिंह प्रधान, राजकुमार सिंह, कृष्णपाल प्रधान, काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed