फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों ने सांसद पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

ग्रामीणों ने सांसद पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सांसद पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
शाकंभरी (सहारनपुर)। दो साल पूर्व पुलिया निर्माण को लेकर सांसद पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। समसपुर नौगांवा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया निर्माण को लेकर उनमें जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में रघुबीर सिंह चौहान ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एक जैसे ही है। चुनाव के समय तो लंबे चौड़े वादे करते हैं, परंतु जीत जाने के बाद किसी भी वादे को याद नहीं रखते हैं। गत विधान सभा चुनाव में पूर्व विधायक महावीर राणा ने भी इस पुलिया को बनवाने का वादा किया था, लेकिन पांच वर्ष का समय बीत गया, अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सतपाल सिंह चौहान ने कहा कि यह पुलिया कई गांवों को आपस में जोड़ती है, इसका बनना बहुत जरूरी है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दो वर्ष पूर्व इस पुलिया निर्माण के लिए हामी भरी थी। पुलिया को सांसद निधि से कराने के लिए तीन बार सर्वे भी कराया जा चुका है, परंतु पुलिया का निर्माण नही कराया गया। कई बार ग्रामीण मौखिक एवं लिखित भी सांसद को शिकायत भी कर चुके हैं, परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया। सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में नीटू गुप्ता, धीर सिंह, बबलू चौहान, मुकेश चौहान, रजापुर, हरि सिंह, नाथीराम, दिनेश गुप्ता, सोनू, मोनू चौहान, सतीश धीमान, सुलेखचंद, भूषणलाल,अनुज चौहान, बलबीर सिंह, नाहर सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed