फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनी

विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनी

Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनी
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शकलापुरी मार्ग पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को मंगलवार को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की टीम के साथ पुलिस बल भी रहा, जिसकी वजह से कॉलोनाइजर विरोध नहीं कर सके। उधर, थाना मंडी क्षेत्र में एक अवैध टावर भी सील किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि शकलापुरी मार्ग पर रतिराम, शाहनवाज और पवन सैनी के द्वारा खसरा नंबर 240 पर करीब 4000 वर्ग गज भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के लिए 18 अगस्त को देहात कोतवाली को पत्र लिखकर पुलिस बल मुहैया कराने का अनुरोध किया गया था। साथ ही 28 अगस्त की तिथि ध्वस्तीकरण के लिए नीयत की गई थी। जिसके अनुपालन में मंगलवार को कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण करने वाली टीम में कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, लाल बहादुर, विश्वास कुमार, मोहित आदि शामिल रहे। उधर, प्राधिकरण की टीम ने सराय कलंदर में शमशेर की छत पर लगाए गए अवैध टावर को भी सील किया। सील करने वाली टीम में प्रविंदर कुमार, अनूप सिंह, मदनपाल, लाल बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed