फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एमएस कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

एमएस कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने की मांग

Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एमएस कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने की मांग
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग को लेकर डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट यूनियन पदाधिकारियों ने प्राचार्य से मुलाकात की। यूनियन पदाधिकारियों का मानना है कि ड्रेस कोड लागू होने के बाद कॉलेज में बाहरी युवकों के आगमन पर रोक लगेेगी और कॉलेज के माहौल में सुधार होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एके डिमरी से मिले यूनियन पदाधिकारी सागर कुलवंशी और नीरज ने प्राचार्य को बताया कि ड्रेस कोड न होने की वजह से सक्षम घरों के विद्यार्थी महंगे और ब्रांडेड कपड़े पहनकर आते हैं, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे साधारण कपड़ों में आते हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों में हीन भावना पैदा होती है। मगर यदि ड्रेस कोड लागू होता है तो सब विद्यार्थी एकसमान नजर आएंगे। विश्व प्रताप सिंह और अभिषेक गौतम ने बताया कि यदि ड्रेस होगी तो बाहरी लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यूनियन ने ड्रेस कोड लागू न होने की स्थिति में भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। मिलने वालों में विशाल, रजत, आरव, शीबा, निधि, शिवानी, दीपक, अवनीश, प्रवेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed