{"_id":"5b6f22d84f1c1be8258b469c","slug":"101534010072-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप से रखी जाएगी सफाई कर्मचारियों पर नजर
सहारनपुर। गांवों में सफाई व्यवस्था में हीलाहवाली बरतने वाले सफाई कर्मचारियों पर अब एप से नजर रखी जाएगी। जिला पंचायत राज विभाग सफाई कर्मचारियों की लॉकेशन की निगरानी करेगा। कर्मचारियों को नियमित रूप सफाई व्यवस्था के फोटो भी अपलोड करने होंगे।
ग्रामों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने एक एप तैयार कराया है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में 1534 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, जिनको एप से जोड़ा से जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग एप के जरिए सफाई कर्मचारियों की लॉकेशन और उनके द्वारा की गई सफाई व्यवस्था को देखेगा।
शासन ने एप तैयार कराया है, जिसके जरिए ग्रामों में तैनात सफाई कर्मचारियों की निगरानी की जाएगी। इस एप के माध्यम से गांवों की सफाई व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिलेगी। कोई सफाई कर्मचारी अब अपनी ड्यूटी से नदारद नहीं रह पाएगा। - जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार