फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप

डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप

Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप
डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बाबूपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में आरोप लगाया कि डीलर उपभोक्ताओं को राशन का सही तरीके से वितरण नहीं करता है। पात्र व्यक्तियों को राशन न देकर अधिकांश राशन कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत करने की बात कहने पर ग्रामीणों को धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण लौटे। इस मौके पर तेलूराम, आजाद सिंह, संजय कुमार, नीटू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed