फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती से दूसरे मोहल्ले का एक युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि पहले तो आरोपी रास्ते में आते-जाते हुए उस पर फब्तियां कसता था। उसके बाद आरोपी ने युवती के मोहल्ले में ही आकर युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती की मां का आरोप है कि आरोपी युवक तीन चार महीने से छेड़छाड़ कर रहा था और मोहल्ले में आकर भी धमका रहा था। उसकी शिकायत कई बार जनकपुरी थाना में की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपी का हौसला बढ़ गया। शनिवार को आरोपी ने मोहल्ले में आकर युवती के साथ छेड़छाड़ की और अपशब्द कहे। जिससे परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

युवती की हालत खराब हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही जनकपुरी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और युवती से मामले में पूछताछ की। पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज किए। इस मामले में युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ जनकपुरी थाना में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed