{"_id":"5b2d499a4f1c1b2b428b6462","slug":"101529694618-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस डिफाल्टर पर सख्त हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस डिफाल्टर पर सख्त हुए डीएम
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने आईजीआरएस में आई शिकायतों के डिफाल्टर रहने पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को इसका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी संदर्भ के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता में शामिल आईजीआरएस पर आई शिकायतों के समय से निस्तारण नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसका समय सीमा में निस्तारण हो जाना चाहिए। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी नकुड युगराज सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संगीता, उप जिलाधिकारी देवबंद राम विलास यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।