फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Sun, 10 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन


सहारनपुर। शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। तपती गर्मी में हुई यह बारिश तमाम फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे न सिर्फ गन्ना फसल को फायदा होगा बल्कि बागवानी से लेकर सब्जियों तक सभी फसलों के लिए लाभकारी रहेगी। धान की नर्सरी को भी इस बारिश से लाभ होगी।

शनिवार सुबह बारिश ने फसलों के साथ ही किसानों के चेहरों के पर रौनक ला दी है। इससे फसलों को कम से कम एक पानी का फायदा हुआ है। साथ ही गर्मी की मार से प्रभावित फसलों को राहत मिली है। जिले में सबसे महत्वपूर्ण फसल गन्ने में इस समय पानी की सर्वाधिक आवश्यकता थी। सभी खेतों में एक साथ पानी आने से फसलों पर रंगत आना लौट आई है। जो किसान धान की नर्सरी की बुआई कर चुके हैं उन्हें भी इस बारिश से लाभ होगा। इसके अलावा सब्जियों में भी झमाझम हुई इस बारिश से फायदा होगा। इसके अलावा आम , लीची और अमरूद आदि के लिए भी यह बारिश वरदान साबित होगी। इससे आम पर कीटों और रोगों का प्रभाव कम होगा वहीं लीची के फटने पर भी इस बारिश से कमी आएगी। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को हुई यह बारिश सभी फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। एक सिंचाई का काम हो जाने से फसलों की लागत भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed