फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आग से चार घरों का सामान जला, नहीं पहुंची दमकल और डायल सौ

आग से चार घरों का सामान जला, नहीं पहुंची दमकल और डायल सौ

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आग से चार घरों का सामान जला, नहीं पहुंची दमकल और डायल सौ
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट के गांव शेखपुरा में सोमवार रात आग लगने से चार घरों में लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि सूचना के बावजूद भी यूपी 100 व दमकल की कोई गाड़ी नहीं पहुंची तथा उन्होंने खुद ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित राज्जो के अनुसार रात लगभग आठ बजे वह अपने घर में बच्चों के साथ आराम करने के लिए लेटी ही थी कि अचानक बराबर में बने भूसे के कूप में आग की लपटे उठती दिखाई दी। शोर मचाने पर पहुंचने ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। आग में घर में रखी एक एक क्विंटल चीनी, सरसों, चावल, 15 क्विंटल गेहूं, 60 क्विंटल भूसा, एक बाइक व कार, बिस्तर, चारपाई, मकान बनाने के लिए घर पर रखा 15 क्विंटल सरिया, 40 बैग सीमेंट आदि सहित दो लाख का सामान जल गया। उधर, गांव में अन्य जगहों पर लगी आग से ही पुष्पन पुत्र रामदास का पानी का टैंक व उसकी फिटिंग, लक्ष्मीचद का टीनशेड व उसमें रखा घरेलू सामान व विपिन का एक भैंसा झुलस गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने यूपी 100 व दमकल को आग लगने की सूचना दी। परंतु कोई भी उनका दर्द बांटने नहीं पहुंचा। मंगलवार को दोपहर राजस्व विभाग की ओर से हल्का लेखपाल रियासत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed