{"_id":"5b01bbe24f1c1be9408b6bb3","slug":"101526840290-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न होने पर उप चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न होने पर उप चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया भुगतान न होने पर उप चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
नानौता। भारतीय किसान संगठन द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान जल्द नहीं होने पर कैराना लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल परिसर स्थित किसान भवन में भारतीय किसान संगठन द्वारा आयोजित बैठक में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सभी किसानों ने निर्णय लिया कि यदि चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो गन्ना किसान कैराना लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करते हुए लोकसभा क्षेत्र में गांव-गांव पहुंच कर किसानों को उपचुनाव के बहिष्कार के लिए जागरूक किया जाएगा। किसानों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराने का वायदा किया लेकिन अभी गन्ना किसानों का चार महीने का भुगतान नहीं किया गया। किसानों ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिल पर सत्र 2016-17 का करीब 24 करोड़ रुपये भी अभी तक बकाया है। किसानों ने पिछले सत्र और मौजूदा सत्र के बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता ठा. लहना सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष अजब सिंह ने किया। इस दौरान कंवर सिंह, दिलबाग सिंह, अशोक कुमार, कंवरपाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह, पवन कुमार त्यागी, नरेशचन्द, मुलकी सिंह, गौरव राणा, सुशीर कुमार, सोमपाल सिंह, ओमप्रकाश, जल सिंह, प्रदीप शर्मा, रविंद्र सिंह, तोफिक, हुकम सिंह, सुखबीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, इसम सिंह, मदन सिंह, कुशल पाल, सतेंद्र त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।