फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

चलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
चलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चलती हाईटेंशन लाईन के बगल में विद्युत पोल पर काम करते समय उक्त हादसा हुआ। परिवार में मचा कोहराम।

ग्रामीण ज्योति भटनागर का पुत्र विजय उर्फ बीजा भटनागर (48) गांव के इस्माइलपुर जंगल में किसान विरेंद्र के खेत में विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। उसके बगल से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसमें करंट बह रहा था। बताया जा रहा है कि विजय का एक हाथ हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। जिससे जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब विजय का खंभे पर झूलता शव देखा तो उनकी चीखे निकल गई। जिसकी सूचना बाद में उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही लोगों की इस्माइलपुर जंगल में भीड़ एकत्र हो गई। बाद में लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि विजय ने काम करते समय बिजलीघर से शट डाउन नहीं लिया था। जबकि परिजन शट डाउन लेकर काम करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed