फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सौर ऊर्जा अपनाकर खर्चों को कम करेगा नगर निगम

सौर ऊर्जा अपनाकर खर्चों को कम करेगा नगर निगम

Sat, 28 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा अपनाकर खर्चों को कम करेगा नगर निगम
सौर ऊर्जा अपनाकर खर्चों को कम करेगा नगर निगम
विज्ञापन


सहारनपुर। बिजली के खर्च को कम करने के लिए नगर निगम सौर ऊर्जा अपनाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से कवायद शुरू भी कर दी गई है। स्ट्रीट लाइटों से लेकर ट्यूबवेल और सार्वजनिक शौचालयों तक को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। स्मार्ट सिटी की दिशा में इसे बेहतर कदम माना जा रहा है।
शहर में स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, प्रत्येक घर में पानी मुहैया कराने सहित अनेक जिम्मेदारियां नगर निगम पर हैं। वर्षों से नगर निगम इन सब चीजों में खर्च होने वाली बिजली का लाखों रुपया बिल चुकाता आ रहा है। स्मार्ट सिटी योजना में चयन के बाद नगर निगम ने बिजली के खर्चों को कम करने का निर्णय लिया है। कई चीजों पर काम भी शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में चार ट्यूबवेल पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनमें हकीकतनगर, नुमाइश कैंप और मातागढ़ में लगा ट्यूबवेल शामिल है। इसके अलावा नगर निगम स्ट्रीट लाइटों को भी सौर ऊर्जा पर लाने की तैयारी में है। बड़ी संख्या में शहर के मुख्य चौराहों पर सोलर पैनल से जलने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इनके अलावा शहर में पांच जगहों पर सोलर से जलने वाली हाई मास्ट लाइटें भी लगाने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक शौचालयों में रोशनी और पानी की मोटर को चलाने के लिए भी बिजली के कनेक्शन की जगह सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सोलर पैनल का खर्च प्रत्येक महीने बिजली पर आने वाले खर्च से कम होगा। इसके बाद नगर निगम पैसा बचा सकेगा।
विज्ञापन

-----------------------------------
नगर निगम स्ट्रीट लाइट, ट्यूबवैल और अन्य चीजों को सौर ऊर्जा से जोड़ रहा है। जिस प्रकार से बिजली की शॉर्टेज लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प है। इससे न केवल पर्याप्त बिजली मिलेगी बल्कि खर्च भी कम होगा। स्मार्ट सिटी के लिए नई तकनीक को अपनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed