फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती
सहारनपुर। महानगर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम मनाई गई। भगवान परशुराम का अनुसरण उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर बिशंभर सिंह पुंडीर ने, ब्रहमजीत शर्मा, प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। सुरेंद्र दीक्षित, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभय सैनी, स्वराज सिंह ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विवेक शर्मा, नितिन शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, भानू प्रकाश, अजय कौशिक, सुधीर शर्मा, गोकरण दत्त शर्मा, राशिद जमील, अनवार अहमद, विरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, अवनीश शर्मा मौजूद रहे।

उधर, पंत विहार स्थित लक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर में श्री सनातन धर्म प्रचार जनसेवा संस्था के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित विजेंद्र शास्त्री, महंत कौशलेंद्र दास स्वामी ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। आम आदमी पार्टी के नेता योगेश दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, डा. विजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में हमें अपने संस्कार और संस्कृति बचाने के लिए भगवान परशुराम के आदर्शों का अंगीकार करना होगा। पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने जीवन भर अत्यचारियों के खिलाफ शस्त्रों का प्रयोग किया। इसमें राकेश वत्स, मुकेश कपिल, सरोज शर्मा, सचिन पंडित, भुवनेश्वर दीक्षित, डा. एसपी सिंह, गोवर्धन दास, सुुखपाल सैनी, डा. अक्षय कुमार, विनोद कुुमार, अर्जुन पंडित, नकलीराम उपाध्याय, नाथीराम वत्स, रणवीर सिंह, शिवनाथ शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed