{"_id":"5ad4f14d4f1c1b3c0a8b4ed9","slug":"101523904845-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप और हत्यारोपियों को फांसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप और हत्यारोपियों को फांसी की मांग
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए दुष्कर्म के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। रविवार रात कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में मार्च शामिल लोगों ने कोतवाली पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा।
गंगोह विकास संघर्ष समिति और जज्बा यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कैंडल मार्च मोहल्ला कुरैशियान से आरंभ किया गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ कोतवाली पहुंचा। मार्च में शामिल लोग हाथों में कैंडल और हत्यारोपियों को फांसी दिए जाने की मांग के नारे लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। इससे पूर्व समिति अध्यक्ष इरफान अलीम कुरैशी ने कहा कि कठुआ में मासूम बच्ची को अगुआ कर आठ दिन तक भूखा प्यासा रखकर उसके साथ हैवानियत की गई। इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य बताते हुए उन्होने दोषियों को अविलंब फांसी देने की मांग की। इसके बाद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। अहसान, जगदीश, विकास, सोनू सैनी, संजय वर्मा, वसीम अहमद, मो. कौसर, सेठपाल, दानिश आदि रहे।