{"_id":"5aca6bfc4f1c1bed618b65e5","slug":"101523215356-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैलेसीमिया से ग्रस्त 43 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैलेसीमिया से ग्रस्त 43 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैलेसीमिया से ग्रस्त 43 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए
सहारनपुर। थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए रविवार को वंशिका थैलेसीमिया सोसायटी की ओर से हकीकतनगर स्थित बारातघर में कैंप का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक लगे कैंप में कुल 43 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
कैंप का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एडिशनल सीएमओ राजेश जैन, नोडल अधिकारी/एलएलआरएम कॉलेज मेरठ के डॉ. नवरत्न गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि सहारनपुर में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। शिविर में पूरे जनपद से थैलेसीमिया के कुल 43 मरीज पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट और एडिशनल सीएमओ ने कैंप के लिए आयोजकों की सराहना की। शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भट्ट, फिजीशियन डॉ. जी रहमान, अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। संचालन वंशिका थैलेसीमिया सोसायटी के सचिव जितेंद्र परुथी ने किया। उन्होंने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।