{"_id":"5abe83594f1c1b99618b4945","slug":"101522434905-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के संग बड़े खाने का स्वाद लेंगे डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के संग बड़े खाने का स्वाद लेंगे डीजीपी
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों के संग बड़े खाने का स्वाद लेंगे डीजीपी
सहारनपुर। पुलिस मुखिया ओपी सिंह शनिवार रात सहारनपुर में पुलिस कर्मियों के संग बड़े खाने का स्वाद लेंगे। देहरादून से सड़क मार्ग द्वारा डीजीपी तीसरे पहर यहां पहुंचेंगे। नए गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने के बाद सिंह रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शुक्रवार को अधिकृत कार्यक्रम आने के बाद अधिकारी उनके आवभगत की तैयारियों में जुट गए है। डीआईजी शरद सचान ने भी तैयारियों की समीक्षा की।
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के सहारनपुर पहुंचने का शुक्रवार का अधिकृत कार्यक्रम मिल गया है। डीजीपी विमान से देहरादून पहुंचेंगे, जहां से वह सड़क मार्ग से तीसरे पहर चार बजे के करीब सहारनपुर गेस्ट हाउस पहुुंचेंगे। जहां पर वह नए गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर अपराध और अपराधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। रेंज के डीआईजी शरद सचान के मुताबिक डीजीपी पुलिस लाइन में आयोजित बड़े खाने में भाग लेंगे। शनिवार रात विश्राम के बाद रविवार सुबह रवाना हो जाएंगे। डीजीपी के आगमन को लेकर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फूले हुए है। शुक्रवार रात पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।