{"_id":"5aad6fa44f1c1b21578b5482","slug":"101521315748-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी पार्क में मिला बागपत से लापता बुजुर्ग का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी पार्क में मिला बागपत से लापता बुजुर्ग का शव मिला
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क में मिला बागपत से लापता बुजुर्ग का शव
सहारनपुर। बागपत जिले के ग्राम बड़ावद निवासी पांच दिन से लापता बुजुर्ग का शव सदर कोतरवाली क्षेत्र स्थित गांधी पार्क में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शनिवार सुबह लोगों ने पुलिस को गांधी पार्क में एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव की शनाख्त का प्रयास किया। मृतक के पास से मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबरों से संपर्क किया गया। इसके बाद उसकी पहचान बड़ौत के ग्राम बड़ावद निवासी 65 वर्षी मोहरू के रूप में हुई।
दोपहर के समय मोहरु का पुत्र बिट्टू और अन्य परिजन सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहरू मानसिक रुप से कमजोर था और पिछले चार-पांच दिन से घर से कहीं चला गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अज्ञात बीमारी के चलते बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।