फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना हेलमेट और मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बनीं दुर्घटना का कारण

बिना हेलमेट और मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बनीं दुर्घटना का कारण

Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट और मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बनीं दुर्घटना का कारण
ट्रिपल राइडिंग ले ली जान
विज्ञापन

सहारनपुर। छोटी सी लापरवाही चिलकाना के ग्राम रघुनाथपुर निवासी प्रदीप और उसकी पत्नी बबली की मौत का कारण बन गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे और किसी ने भी हेलमेट भी नहीं लगाया था। सामने से आ रहे ट्रक को देखकर प्रदीप संतुलन नहीं बना पाया और ट्रक ने उन्हें कुचल डाला।
मंगलवार को शेखपुरा के टपरी फाटक के निकट ट्रक की टक्कर से हुई दंपति की मौत का कारण पुलिस लापरवाही मान रही है। पुलिस के अनुसार प्रदीप अपने घर से ही बाइक पर अपनी पत्नी बबली और बहन गीता को बैठाकर ला रहा था। एक तो बाइक पर तीन सवारी और किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। ट्रक की टक्कर लगने के बाद बाइक तो ट्रक के नीचे घुस गई। जबकि, प्रदीप का सिर ट्रक से जोर से टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदीप सामने से तेजी से आ रहे ट्रक से मोटरसाइकिल को बचा नहीं पाया और उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


भाई की ससुराल जा रहे थे, दो दिन पहले ही हुई थी शादी
चिलकाना। शादी के दो दिन बाद भाई की ससुराल जाते समय प्रदीप तथा उसकी पत्नी बबली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक साथ दो युवा मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रघुनाथपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी बबली तथा बहन गीता को बाइक पर बैठा कर अपने छोटे भाई की ससुराल रसूलपुर खेड़ी जा रहा था। प्रदीप के भाई पंकज की शादी 11 फरवरी को थाना नागल के रसूलपुर खेडी गांव में हुई थी। मंगलवार को प्रदीप एवं रिश्तेदार पंकज की पत्नी को उसके मायके मिलाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग तो कार से रसूलपुर खेड़ी के लिए चले थे। प्रदीप, उसकी पत्नी बबली तथा बहन गीता बाइक से रसूलपुर खेड़ी जा रहे थे। टपरी रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक से वे टकरा गए। दो मौतों की खबर सुनते ही प्रदीप के घर लोगों का तांता लग गया। घर में महिलाओं का विलाप सुनकर हर किसी का दिल भर रहा था। शादी की खुशियां मातम में बदल चुकी थी। पूूरा गांव शोक में डूब गया। पठेड़ बस स्टैंड पर टेलर की दुकान करने वाले प्रदीप की चार बेटियां तथा एक बेटा है।
1- प्रदीप का फाइल फोटो
2- प्रदीप के घर विलाप करती महिलाएं
3- प्रदीप के भाई पंकज की शादी का कार्ड
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed