फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज की 144वीं जयंती मनाई

महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज की 144वीं जयंती मनाई

Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज की 144वीं जयंती मनाई
गंगोह (सहारनपुर)। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज की 144वीं जयंती परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यज्ञ उपरांत उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज में आयोजित यज्ञ के मुख्य यजमान आर्य कन्या इंटर कॉलेज के अध्यक्ष जगपाल आर्य और पुरोहित आर्य प्रचारक डॉ. वीरसिंह भावुक रहे। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह भारतीय जनता के उद्धारक एवं राष्ट्रीय चेतना आंदोलन के प्रतीक थे। उन्होंने महिला सम्मान एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया। उन्होंने आर्य समाज की दिशा एवं दशा पर गहन चिंतन करके महर्षि के सपनों को साकार करने पर बल दिया। जगपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से महर्षि के सत्यमार्ग पर चलने और वसुधैव कुटुम्बकम के लक्ष्य की प्राप्ति पर बल दिया। संजय आर्य ने भी धन्य है तुमको ए ऋषि, तूने हमें जगा दिया भजन प्रस्तुत कर जन जागरण करने का कार्य किया। आर्य समाज प्रधान ताराचंद आर्य, मंत्री रमेश आर्य, देवेंद्र आर्य, नरसिंह आर्य, ऋषिपाल आर्य, डॉ. जयमल सैनी, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed