फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु बोले, नया साल मनाना गलत

हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु बोले, नया साल मनाना गलत

Wed, 20 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरु बोले, नया साल मनाना गलत
देवबंद (सहारनपुर)। एक जनवरी पर नए साल की मुबारकबाद देना या जश्न मनाना सरासर गलत है। देवबंद के हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अंग्रेजों का त्योहार है जिसे हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों को नहीं मनाना चाहिए।
विज्ञापन

पिछले कई दशकों से भारत में नए साल का आगाज विभिन्न तरीके से किया जाता है। जिसके लिए बड़े बड़े कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाते हैं, लेकिन नए साल को लेकर देवबंद के हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि नया साल अंग्रेजों का त्योहार है इसलिए इसे नहीं मनाना चाहिए। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा का कहना है कि हिंदू शास्त्रों में मार्च में प्रथम नवरात्र को हिंदू नव सत्र का आरंभ होता है। हमें उसी दिन नववर्ष मनाना चाहिए। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकारी तौर पर भी हमारे देश में इसी दिन से नववर्ष का आगाज होता है। कहा कि हमारे युवाओं को इस परंपरा की जानकारी होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी अभिभावकों की बनती है कि वह अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति की जानकारी दें। ताकि हमारे बच्चे अंग्रेजों की परंपरा मनाने से बचें। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह 1 जनवरी को न तो एक दूसरे को नववर्ष की मुबारकबाद दें और न ही कोई जश्न मनाएं। मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि इस्लाम में एक जनवरी पर नए साल की मुबारकबाद देना या फिर जश्न मनाना जायज नहीं है। इस्लाम में जन्मदिन मनाना या केक काटना भी नाजायज बताया गया है। इसलिए जो लोग इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखते हैं उन्हें इस तरह की परंपराओं से परहेज रखना चाहिए। कहा कि इस्लाम धर्म में इस चीज की कतई इजाजत नहीं है। मुफ्ती तारिक ने कहा कि इस्लाम धर्म में नया वर्ष मोहर्रम माह से आरंभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed