{"_id":"5a3417f24f1c1b60678c1720","slug":"101513363442-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल प्रतियोगिता में जैन कॉलेज बना उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल प्रतियोगिता में जैन कॉलेज बना उप विजेता
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में जेवी जैन कॉलेज की टीम उप विजेता रही है। लौटने पर टीम का कॉलेज प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
मेरठ के आरजीपीजी कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में अंतिम चार टीमों के बीच हुए लीग मुकाबलों में जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर की टीम ने चार अंक हासिल कर उप विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जैन कॉलेज की टीम ने डीएन कॉलेज मेरठ और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को हराया। अच्छे प्रदर्शन से जैन कॉलेज की तीन खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए हुआ। इनमें वर्तिका त्यागी, महिमा पुंडीर और सपना सिंह शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने टीम का स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मुकेश, डॉ. राकेश चंद्रा, आकांक्षा लांबा, कनिका, रविता, मनीषा, सपना नेगी, नेहा आदि मौजूद रहीं।