फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आत्मविश्वास के साथ करें विषम परिस्थितियों का सामना : विनीत भटनाकर

आत्मविश्वास के साथ करें विषम परिस्थितियों का सामना : विनीत भटनाकर

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आत्मविश्वास के साथ करें विषम परिस्थितियों का सामना : विनीत भटनाकर
सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने छात्राओं से कहा कि आत्मविश्वास मजबूत रखें और दृढ़ता से विषम परिस्थितियों का सामना करें। अत्याचार और छेड़छाड़ की घटनाओं को दबाएं नहीं बल्कि उसका मुखर होकर मुकाबला करें। आत्मविश्वास के सामने विरोधी पस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए टिप्स देकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बालिकाओं में कम शक्ति नहीं है। विपरीत परिस्थितियां होने पर भी वह अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। अगर कोई उनके साथ कोई गलत हरकत करता है तो उसे अनदेखा न कर उसके बारे में अपने अभिभावकों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि यूपी डायल 100 तथा 1090 की सेवा उपलब्ध है। इस सेवा को सरकार द्वारा वुमेन पावर लाइन नाम दिया गया है। इसकी सहायता लें। उन्होंने कहा कि हिम्मत कर सामने आएं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के मध्य से ही कुछ छात्राओं को शक्ति परी के रूप में चयनित किया जाएगा, जो अन्य छात्राओं की समस्या को सुनेंगी तथा समाधान कराएंगी। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि जानकारी के अभाव में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए छात्राओं को भी आगे आने की आवश्यकता है छात्राओं में उत्पीड़न का विरोध करने की क्षमता है। आवश्यकता केवल उस क्षमता से छात्राओं को अवगत कराने की है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मेघा सचदेवा ने किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अशोक चावला, उप प्रबंधक दिनेश सेठी, विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन एवं कंचन सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed