{"_id":"5a1717f24f1c1bc1678bd4a9","slug":"101511462898-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात जागरूकता रैली निकाल दिया रोड सेफ्टी का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात जागरूकता रैली निकाल दिया रोड सेफ्टी का संदेश
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। यातायात जागरूकता माह के तहत नगर स्थित किसान सेवक इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को सुगम यातायात के प्रति जागरूक किया।
बृहस्पतिवार सुबह नगर से चली यातायात सुरक्षा रैली को मुख्य मार्गों थाना रोड, मैन बाजार, गुरुद्वारा चैक, संजय चैक से होते हुए वापस कॉलेज प्रांगण लाया गया। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोग्न लिखी तख्तियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यातायात रैली में छात्रों ने तख्तियों पर संदेश देते हुए नशे में वाहन ना चलाए, दुर्घटनाओं पर लगेगा ताला-जब पहनोगे सुरक्षा की माला, सुरक्षा नियमों का करो सम्मान-ना होगी दुर्घटना ना होंगे आप परेशान, आगे पीछे देख कर गाड़ी चलाएं, सीट बेल्ट बांध कर गाड़ी चलाएं, दुपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर लगाएं, आदि संदेशो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, स्काउट प्रभारी गजा सिंह, श्रीमति रेणु गुप्ता, शुभम, किश्वर जहां, कृतपाल, रामौतार सिंघल, मुकेश कुमार, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।