{"_id":"59f8cc3b4f1c1b9f678b85bb","slug":"101509477435-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र की एकता और अखंडता की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र की एकता और अखंडता की दिलाई शपथ
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
विकास भवन सभागार में सीडीओ संजीव रंजन और जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। सीडीओ ने कहा कि लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद भारत को संयुक्त भारत बनाने में सबसे बड़ा योगदान दिया। वल्लभ भाई पटेल को इसी कारण भारत का बिसमार्क भी कहा जाता है। पटेल स्वतंत्र भारत के निर्माता और राष्ट्रीय एकता के जनक थे। इसके साथ ही इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई। सीडीओ ने कहा कि भारत की प्रथम और अब तक एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ऐसी महिला थी, जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई बल्कि विश्व की राजनीति में भी विलक्षण प्रभाव छोड़ गई। डीपीआरओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।