{"_id":"59badbb34f1c1b2e688b4a38","slug":"101505418163-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं की तो जान दे दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं की तो जान दे दूंगी
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शादी से इंकार करने पर एक युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जिम्मेदार लोग समझौते के प्रयास में जुटे हैं।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बुधवार सुबह मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी अपने कथित प्रेमी के घर पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक युवक से करीब दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवक ने उससे शादी से इंकार कर दिया था। इससे गुस्साई युवती प्रेमी के घर जा धमकी थी और युवक एवं उसके परिजनों पर शादी के लिए दबाव डालने लगी। उनके इंकार करने पर उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल तक छिड़क लिया था। जिम्मेदार लोगों ने मुश्किल से उसे शांत कराया था। देर रात तक दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि कोई पक्ष कार्रवाई चाहेगा तो वह रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।