फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो बेटों के जनाजे को कंधा देकर टूट चुका इश्तियाक

दो बेटों के जनाजे को कंधा देकर टूट चुका इश्तियाक

Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो बेटों के जनाजे को कंधा देकर टूट चुका इश्तियाक
बुढ़ापे का आखिरी सहारा भी गया तो टूट गया इश्तियाक
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बेटों को बुढ़ापे में बाप की लाठी कहा जाता है। लेकिन अगर उन्हीं बेटों के जनाजे बाप के कांधे पर उठे, तो हर किसी का टूट जाना लाजिमी है। दीवार के नीचे दबकर मौत का शिकार हुए असद के पिता इश्तियाक बेटे के जनाजे को कंधा देकर किस हद तक टूट चुका है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि असद के जनाजे में उसके पैर उसका साथ नहीं दे रहे थे। लोग इश्तियाक को पकड़कर कब्रिस्तान तक ले गए।

मोहल्ला टपरी निवासी मुस्लिम फंड ट्रस्ट के कर्मचारी इश्तियाक के पांच बेटियां के अलावा दो बेटे मो. असद और मो. शाहिद थे। करीब दस वर्ष पूर्व शाहिद को बुखार और पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। एक बेटे की मौत से गमजदा पिता इश्तियाक को असद से बुढ़ापे में सहारे की उम्मीद थी। करीब छह साल पूर्व धूमधाम से उसकी शादी की। जिसके बाद असद के तीन बच्चे हुए। अब जल्द ही उसकी पत्नी एक ओर बच्चे को जन्म देने वाली है। अचानक मौत ने ऐसा झपटा मारा कि इश्तियाक के बुढ़ापे की दूसरी लाठी भी छीन गई। जिससे वह और उसका परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पिता के बुढ़ापे का सहारा और मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया था। जिस पर हर किसी की आंखें नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed